पहले नंगा किया फिर पीटा और फिर गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 अप्रैल 2012

पहले नंगा किया फिर पीटा और फिर गिरफ्तार


बिहार के बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला को कथित रूप से निर्वस्त्र कर पीटने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बांका के पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन ने शनिवार को बताया कि गुरुवार को नगड़ी गांव निवासी घोल्टी साव और उसकी पत्नी को निर्वस्त्र कर पीटने के आरोप में अनुप लाल साह और सुखो साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

गौरतलब है कि इसके ठीक एक दिन बाद शुक्रवार को महिला ने एक अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया। चिकित्सकों का मानना है कि मृत बच्चे के जन्म की वजह महिला से एक दिन पूर्व हुई मारपीट भी हो सकती है। वर्मन के अनुसार पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी घोल्टी साव के बयान के आधार पर सम्बंधित थाने में दर्ज कराई गई है, जिसमें नगड़ी के पूर्व मुखिया जोगिंदर पनियारा को भी आरोपी बनाया गया है। इस मामले में अब तक पनियारा फरार बताया जा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं: