नरकटियागंज (बिहार) की खबर (3 जून ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 जून 2012

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (3 जून )


मौलाना अनीस उर रहमान कासिमी और मौजूद लोग

इस्लाम व मुल्क की तरक्की के लिए हर गाँव मे मखतब की जरूरत: अनिस उर रहमान कासिमी

बिहार के कुछ मुसलमान दिमागी पसमान्दगी के शिकार है,70 फीसद मुसलमान गरीबी रेखा के नीचे जीन्दगी बसर करते है,60 फीसद मुसलमानो को अपनी जमीन नहीं है ,स्थानीय शहर के दिउलिया स्थित मदरसा नेमातुल उलूम के अहाते में रविवार की रात  इसलाहे मोहाश्रा के तत्वावधान में तालिमी बेदारी कॉन्फ्रेन्स के इजलास से खिताब करते हुए इमारत ए शरैया बिहार उड़िसा के नाजिम आला व हज कमिटी बिहार के सदर अनिसुर्रहमान कासिमी ने कही। दीन की हिफाजत के लिए हर गाँव में मखतब का होना जरूरी है,हमने चम्पारण में सर्वे कराया है उसके मुताबिक 20से 30 गाँव हर ब्लॉक में ऐसे है जहाँ मखतब नहीं है। जिला के 30 गाँव में मस्जिद नहीं है ,मस्जिद मुसलमानों का चार्जर होता है ,पाँच वक्त का नमाज पढने से इमान दुरूस्त होता है। 

मस्जिद बनवाने वाले को जन्नत नसीब होता हे। ऐ अमीर खानदान वालों गाँव के मदरसों में पढने वालो तालबेइल्म को कुरान मुहैया कराओ इसके लिए इमारत ए सरैया के हर गाँव के जिम्मेदार (नक़ीब)इस पर खास तवज्जो देगें। हमने पाया है कि मदरसे मयारी नहीं है ,उनको मयारी बनाये  सरकार ने गैर मुस्लिम और मुस्लिमो को सहूलियात मुहैया कराती है । मुसलमान जितना रिश्वत में अपनी कमायी को बर्बाद करते है,उससे कई एदारे कायम हो सकते हैं। इसलिए ऐ इमान वालो इल्म,अमल व एखलास पैदा करो नफरत को मिटा दो । इससे कौम व मुल्क की तरक्की होगी । हसद व तनाजा तरक्की को रोक देगा ,इस लिए आपस में मत लड़ो ,इससे बर्बाद हो जाओगे। मुफ्ती मोहम्मद सोहराब नदवी ने कहा कि मुसलमानो महम्मद साहब के बतायं रास्ते पर चलो पाक दामन रहो ऐसा करो कि दुनिया तुम्हे पहचान ले कि तुम मुसलमान हो। 

खासकर नौजवानो की और मुखतीब जनाब नदवी ने दहेज,शराब व फिजूलखर्ची पर रोक लगाने मोबाइल पर बेहायायी वाली फिल्में देखने से बाज आने की हिदायत दी। मुस्लिम औरतो से गुजारिश किया  िक वे पर्दे में रहे और यह शान से रहे कि वो फलाने की बेटी ,बहू व बीवी है जहाँ पर्दा ही उसका जमीर है। इसके अलावे अन्य लोगों ने अपनी तकरीर दी,और इसलाम को और मजबूत बनाने में अपनी रोल केा अदा करें।  कार्यक्रम का संचालन अख्तर हुसैन और सदारत अनिस उर रहमान कासिमी ने की । कार्यक्रम को कामयाब बनाने में अलहाज अरमान अली ,असअद नदवी, मौलाना तौफिक उल इस्लाम,फिरदौस,अफान हसन,मनौवर आलम ,तमाम असातजा,व खसुसी मेहमान एडवोकेट जैनुल हक ,अब्बास अहमद,इफतेचखार अहमद,अजहर आलम,अख्तर हूसैन घायल,मौलाना अख्लाक हुसेन कासमी,म.झुन्ना मिस्त्री समेत तमाम दीगर नामचीन मौजूद रहे।


(अवधेश कुमार शर्मा)

कोई टिप्पणी नहीं: