MLA के ऑफिस  में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 2 जून 2012

MLA के ऑफिस  में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग


नजफगढ़ से निर्दलीय विधायक भरत सिंह को शनिवार दोपहर अज्ञात हमलावरों ने उनके दफ्तर में गोली मार दी। हमलावर पल्सर बाइक पर सवार होकर आए ओर भरत पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। भरत सिंह जब जान बचाने के लिए दफ्तर के अंदर भागे, तो उन्होंने वहां घुसकर गोली मारने की कोशिश की। 
भरत सिंह जान बचाने के लिए बाथरूम में घुसे, तो हमलावरों ने बाथरूम का गेट तोड़कर उन्हें तीन गोलियां मारीं और फरार हो गए। एक गोली भरत सिंह के हाथ और दो पेट में लगी हैं। इस दौरान बीचबचाव में आए भरत सिंह के मामा को भी गोली लगी है।

दोनों को जनकपुरी के माता चानन देवी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। भरत सिंह की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि यह गोलीकांड किसी पुरानी रंजिश को लेकर हुआ है। भरत सिंह पहले पार्षद थे और पहली बार 2008 में निर्दलीय के रूप में विधायक बने।

कोई टिप्पणी नहीं: