विदेश मंत्रालय के 70 हजार से ज्यादा फाइलों को गुप्त सूची से हटाकर भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार भेज दिया गया। इससे शिक्षाविदों को इन दस्तावेजों को पढ़ने में आसानी हो सकेगी। फाइलों में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और भारत-पाक संबंधों पर फाइलें भी शामिल हैं। पुरानी फाइलें शोध और संदर्भ उद्देश्यों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
मंत्रालय ने बयान में कहा कि विदेश मंत्रालय पुराने रिकार्ड को गुप्त सूची से धीरे-धीरे हटा रहा है और इसे शैक्षिक समुदाय को उपलब्ध करा रहा है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 70 हजार से अधिक फाइलों को सार्वजनिक किया जा चुका है और उन्हें राष्ट्रीय अभिलेखागार भेजा जा चुका है। राष्ट्रीय अभिलेखागार के सहयोग से इन फाइलों को प्रयोग में आसान बनाया गया है और फाइल नंबरों को लोक कूटनीतिक वेबसाइट http://www.indiandiplomacy.in/ पर अपलोड किया गया है। वेबसाइट पर यह भी बताया गया है कि किस तरह से इन फाइलों को राष्ट्रीय अभिलेखागार पर देखा जा सकता है। मंत्रालय ने कहा कि जल्द ही इस पर 22 हजार फाइलों को और डाला जाएगा और प्रक्रिया को तेज करने का प्रयास जारी है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें