रामदेव पर 4.94 करोड़ सर्विस टैक्स बकाया. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 जून 2012

रामदेव पर 4.94 करोड़ सर्विस टैक्स बकाया.


इनकम टैक्स के बाद अब सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट ने योग गुरु बाबा रामदेव के ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है। नोटिस 4.94 करोड़ रुपये के बकाए का है। बाबा के ट्रस्ट पर देशभर में योग शिविरों से होने वाली आय पर लगने वाले टैक्स की चोरी का इल्जाम है।

सर्विस टैक्स विभाग की खुफिया एवं जांच शाखा, डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सेंट्रल एक्साइज इंटेलिजेंस (डीजीसीईआई), ने भी रामदेव के ट्रस्ट की विभिन्न गतिविधियों के खातों की जांच शुरू कर दी है। जांच के दायरे में 2006 के बाद के खाते शामिल हैं। इससे पहले इनकम टैक्स विभाग ने बाबा के ट्रस्टों को 58 करोड़ रुपये का नोटिस जारी किया था। ताजा नोटिस हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ को विभिन्न मूल्य वाले कूपनों की बिक्री के लिए भेजा गया है। ये कूपन योग शिविरों के आयोजन लिए भारतीयों और एनआरआई को बेचे गए थे। बीते 5 बरस में देशभर में हुए इन शिविरों में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।

रामदेव के प्रवक्ता एस. के. तिजारावाला ने कहा है कि हम सर्विस टैक्स विभाग की कार्रवाई का जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि हम नोटिस का जवाब दे रहे हैं। योग शिविरों को मेडिकल रिलीफ पहुंचाने की कैटिगरी के तहत रखा गया है। इनसे होने वाली आमदनी को कमर्शल प्रॉफिट कमाना नहीं कहा जा सकता। सूत्रों के मुताबिक, रामदेव के योग शिविरों से होने वाली आमदनी सर्विस टैक्स के दायरे में लाए जाने योग्य है। सर्विस टैक्स के प्रावधानों के तहत योग, हेल्थ एंड फिटनेस सर्विसेज की टैक्सेबल लिस्ट में आता है। सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान एजेंसी के अधिकारियों ने देशभर में बेचे गए कूपनों के मूल्य दर्ज किए। डीजीसीईआई ने पाया कि एनआरआई को बेचे गए कूपनों के दाम 51 से लेकर 7 हजार रुपये तक हैं, वहीं भारतीयों के लिए यह 8 हजार रुपये से लेकर 12 हजार रुपये तक है। इसमें एयर कंडिशंड टेंट शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं: