शिक्षाविद डॉक्टर दामोदर ठाकुर नहीं रहे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 जून 2012

शिक्षाविद डॉक्टर दामोदर ठाकुर नहीं रहे.


प्रख्यात शिक्षाविद डॉक्टर दामोदर ठाकुर का निधन दिल का दौरा पड़ने से उनके राजेंद्र नगर निवास स्थान पर हो गया। प्रो. ठाकुर 89 वर्ष के थे । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  शिक्षाविद प्रो. दामोदर ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि प्रो. ठाकुर प्रख्यात शिक्षाविद् के साथ एक कुशल प्रशासक भी थे। उन्होनें विभिन्न संस्थाओं के प्रचार्य और उच्च शिक्षा निदेशक के पद पर रहकर अपनी प्रशासनिक क्षमता का परिचय दिया था।


प्रो. ठाकुर का गुरुवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने के कारण हार्ट हास्पीटल में निधन हो गया। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में मास्टर डिग्री लेने वाले श्री ठाकुर पटना और रांची के कई कालेजों में प्राचार्य और उच्च शिक्षा निदेशक रह चुके थे। निराला साहित्य पर उन्होंने काफी काम किया था। आर्यावर्त परिवार शिक्षाविद ठाकुर को श्रधांजलि देता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: