मधुबनी के प्रोफेसर का शव बरामद. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 जून 2012

मधुबनी के प्रोफेसर का शव बरामद.


बिहार के बेगूसराय शहर के होटल के कमरे से पुलिस ने मंगलवार को एक प्रोफेसर का शव बरामद किया.
पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का.

पुलिस के मुताबिक, "मधुबनी के जेएमडी़ महिला कॉलेज के प्रोफेसर एके झा सोमवार को बेगूसराय के एक कॉलेज में छात्रों के परीक्षा के लिए पर्यवेक्षक के रूप में आए थे. यहां पहुंचने के बाद वह शहर के 'ममता होटल' में ठहरे थे. रात में खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने चले गए. इसके बाद मंगलवार की सुबह उनके कमरे से उनका शव बरामद हुआ.

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, "शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही यह पूरी तरह स्पष्ट हो पायेगा कि यह मामला हत्या है या आत्महत्या का. पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रोफेसर के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है."

कोई टिप्पणी नहीं: