नरकटियागंज (बिहार) की खबर (2 जून ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 जून 2012

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (2 जून )


चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन

स्थानीय आर्य समाज मंदिर परिसर में दो दिवसीय चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला भर से आये दर्जनो प्रशिक्षुओ के बीच दिल्ली से पधारे आचार्य यशवीर शास्त्री और यदुवीर शास्त्री ने चरित्र निर्माण की दिशा में मानव को श्रेष्ठ गुणो को धारण करने वाला होना चाहिए और सभी दुर्गुणो को त्यागकर ,चरित्रवान,  गुणवान,   मेहनती, राष्ट्रभक्त, निष्कपट ,   विचारवान,व संवेदनशील व्यक्ति बनना चाहिए। मानव साधना के बल पर अपने भीतर के दुर्गुणो को और मनोविकारो को रोक सकता ह,इसके लिए सभी प्रतिभागियों को सत्यार्थ प्रकाश पुस्तक उपहार के रूप में दी गयीं। आचार्यद्वय ने कहा कि मानव अपनी इच्छाशक्ति के बल पर मनोविकारो से बच सकता है। वास्तविक सुख भौतिकता में नहीं वल्कि अध्यात्मिकता में नजर आ रहा है। आचार्यो ने कहा कि मनुष्य के गंुण विकसीत करे और नैतिकता का पाठ पढे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा दिल्ली के तत्वावधान में आर्य समाज मंदिर नरकटियागंज में चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया गया । जिसमे प्रतिभागी पूर्णतःघर से दूर रहे और राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आचार्यों के प्रवचन से लाभ लेने का उत्सुक दिखे । शिविर में मुख्य रूप से नागेन्द्र प्रसाद आर्य ,पुजारी प्रसाद आर्य ,सुमन कुमार आर्य ,अमरेश आर्य,भरत प्रसाद आर्य,पं.रामायण शर्मा,आदेश कुमार आर्य,मनोज कुमार आर्य और सुधीर कुमार की सक्रियता देखी गयी।        

दुष्कर्म का मामला दर्ज अनुसंधान जारी

शिकारपुर थाना अन्तर्गत चमुआ पंचायत के नोनियाटोला ,लंगड़ा की विवाहिता के साथ दुष्कर्म के मामले में रविवार को एसडीपीओ मो.अब्दुल्लाह ने पीड़ित महिला द्वारा बार बार बयान बदलने को लेकर पुलिस अधिकारी घंटो माथा पच्ची करते रहे ।उल्लेखनीय है कि नोनियाटोला (लंगड़ा)निवासी अरविन्द महतो की पत्नी 25 मई 2012 को सुबह करीब 3 बजे शौच कर अपने 8 वर्षीय पुत्र धीरज के साथ घर लौट रही थी तो रास्ते में उसी गाँव के वाल्मीकि साह के भगीना मानपुर थाना अन्तर्गत चपरियाटोला निवासी सुनिल कुमार साह ने पीड़िता को भुुसौली में ले जाकर  दुष्कर्म को अंजाम दिया। पीड़िता के बेटे धीरज द्वारा अपने चाचा दीपलाल महतो व साधु महतो को बुलाकर लाने के उपरान्त आरोपी पीड़िता के गले से मंगलसूत्र छीनकर ले भागा।दुष्कर्म का आरोपी अपने मामा वाल्मीकि साह के घर वर्षों से रहता है ,पीड़िता के आवेदन पर शिकारपुर थाना में काण्ड सं.165/12 दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अनुसंधान जारी है।इस बाबत एसडीपीओ मो. अब्दुल्लाह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है और बयान दर्ज कर लिया गया है,हालाकि अभी प्रतिवेदन अप्राप्त है । अनुसंधान अधिकारी एसआई अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित गायत्री का फटी चोली बरामद कर लिया गया है ,आगे की कार्रवाई जारी है ं।

भू विवाद निपटारा शिविर का आयोजन

शिकारपुर थाना परिसर में शनिवार को  आयोजित भूमिविवाद निबटारा शिविर के दौरान अंचल अधिकारी अवधकिशोर ठाकुर ने बताया कि शिविर के दौरान भूमि विावाद से संबंधीत कुल कुल 12 आवेदन पड़े ,जिसमें 7 मामलो का निष्पादन ऑन द स्पॉट कर दिया गया। प्रखण्ड के अँखवा जमुुनिया गाँव के मदन राय द्वारा आपति दर्जं कराने को लेकर एक भूमि  विवाद के मामले मे विपक्षियो को  कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। वहीं शिविर में मिले अँखवा जमुनिया निवासी कृष्णा तिवारी के रैयती भूमि पर अतिक्रमण मामले में दोनो पक्षों से यथावत स्थिति बनाये रखने की अपील की गयी है। हालाकि अंचल निरिक्षक द्वारा उक्कत अतिक्रमित भूमि की पैमाईश करायी गयी हे । जिसमें अतिक्रमण का मामला सत्य प्रतित होता है । उक्त मामले में भी अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है । शिविर के दौरान थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह,पीएसआई  अशोक कुमार ,अंचल निरिक्षक डॉ.चन्द्रशेखर तिवारी समेत अन्य राजस्वकर्मी उपस्थित रहे।

सरकारी कार्य मंे अवरोध व पुलिस की गाडी फंूकने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

शिकारपुर थाना अन्तर्गत धुमनगर गॉव निवासी मानती देवी के आवेदन के आलोक मे एएसपी चन्दन कुमार कुशवाहा के निर्देश परं मामले की जाँच करने पहुँचे पुलिस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने ,सरकारी कार्यो में व्यवधान उत्पन्न करने तथा पुलिस जीप को क्षतिग्रस्त करने व आग लगाकर फँूक  देने की धमकी देने के मामले में शिकारपुर थाना में दर्ज काण्ड संख्या 126/12 के नामजद अभियुक्त धूमनगर गाँव निवासी महम्मद इस्लाम को शनिवार की देर संध्या एएसपी श्री कुश्वाहा के नेतृत्व में शिकारपुर पुलिस ने छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर रविवार को बेतिया जेल भेज दिया है । उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष करीब अक्टूबर माह में धूमनगर गाँव निवासी मानती देवी की नाबालिग पुत्री मीना कुमारी(काल्पनिक) के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को चार युवको द्वारा अंजाम दिया गया था ,जिसको लेकर शिकारपुर थाना में काण्ड संख्या 387/11 दर्ज कराया गया है तथा सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियो में धूमनगर गाँव निवासी म.इस्लाम का बेटा शमशाद आलम ,म.नेजाम का पुत्र इसराफील उर्फ डब्लू,लक्की व छोटू शामिल है ।और उक्त मामले में पुलिस दवाब के कारण सभी आरोपियो ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था तथा मामला न्यायालय में विचाराधीन है । इधर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिजनो के साथ आरोपितो के परिजनो ने केस उठाने को लेकर मारपीट,गाली गलौज करने की घटना को अंजाम दिया था । जिसको लेकर मानती देवी ने उक्त सभी घटनाओ से एएसपी चन्दन कुमार कुशवाहा को अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगायी थी जिसके आलोक में 24 अप्रील 2012 को शिकारपुर पुलिस के पी एस आई अशोक कुमार,एएसपी श्री कुशवाहा के निर्देश पर  मामले की छानबीन करने पहुँचे तो सामुहिक दुष्कर्म के आरोपी शमशाद आलम के पिता म.इस्लाम व उसकी पत्नी खुशनमा खातुन ,शाकीर आलम ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने ,वर्दी उतरवाने व पुलिस जीप में आग लगाने की धमकी तक दे डाली ,जिसको लेकर पीएसआई के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

युवा जद यु की कमिटी भंग

रविवार को युवा जद यु के प्रखण्ड अध्यक्ष संदीप कुमार उर्फ बबलू श्रीवास्तव के आवास पर युवा जद यु की आपात बैठक का अयोजन किया गया बैठक के दौरान नगर व प्रखण्ड कमिटी के कार्यो केा लेकर विचार विमर्श किया गया तथा सर्वसम्मति से ययुवा जद यु के वर्तमान प्रखण्ड व नगर कमिटी के द्वारा पार्टी हित मे कार्य नही करने को लेकर प्रखण्ड व नगर कमिटी को भंग करने की घोषणा की गयी । नगर अध्यक्ष जावेद अख्तर व प्रखण्ड अध्यक्ष संदीप कुमार उर्फ बबलू श्रीवास्तव ने बताया कि जबतक नये सिरे से प्रखण्ड व नगर कमिटी का गठन नही किया जायेगा तबतक पार्टी के कार्यकर्ताओ का कार्य काल स्थगित रहेगा।

तालिमी बेदारी कान्फ्रेन्स का कार्यक्रम का आयोजन

स्थानीय शहर के दिउलिया स्थित मदरसा नेमातुल उलूम के अहाते में इसलाहे मोहाश्रा के तत्वावधान में तालिमी बेदारी कॉन्फ्रेन्स के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बोलते हुए इमारत ए सरैया बिहार उड़िसा के जेनरल सेक्रेटरी और हज कमिटी बिहार के अध्यक्ष मौलाना अनीसुर्रहमान कासिमी ने कहा कि इल्म और तालिम देना हर माँ बाप का फर्ज है । अगर किसी को इसमें दिक्कत आती है तो वे इस्लाहे मोहाश्रा से सम्पर्क कर सकते है उन्हे तालिमी बेदारी कॉन्फ्रेन्स के द्वारा मदद दी जायेगी । जो इन्सान तालिम हासिल नहीं करता है वो जिन्दा लाश की माफिक है । इसलिए तमाम लोगो से अपील है कि वे अपने बच्चो को तालिम दे । तालिमी बेदारी कान्फ्रेन्स का जन जागरण अभियान 2 जून से 6 जून तक चलेगा जिसमें लोगो यह बताया जायेगा कि तालिम से कितने फायदे है । इस कार्यक्रम में बगहा ,साठी,बसवरिया,नरकटियागंज,सिकटा और बेतिया के लोग हिस्सेदारी देकर कामयाबी की मंजील तक पहुंचायेगें। संस्था का मुख्य तीन उद्देश्य है जिसमें शिक्षा को तालिमी बेदारी कांफ्रेन्स देखता है ,समाज में दहेज,फिजूलखर्ची,,शराब ,जुआ समेंत दीगर मासायल को देखना हमारा काम है । तालिम के लिए टेक्नीकल इन्स्टीच्यूट,एदारा चला रहा है । पूरे बिहार में कुल 8 टेकनीकल कॉलेज के द्वारा तकनीकी शिक्षा दी जा रही हे । करप्सन दूर करना भी हमारा प्रयास होगा ताकि मोआश्रा मे तालिमशुदा लोग सामने आये इसके लिए सब पढें सब बढे की तर्ज पर कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इस कार्य के लिए इमारत सरैया ने पश्चिम चम्पारण का दो वर्षो से सर्वे काराया है और तब जाकर हर गांव में नक़ीब की चुनाव की गयी है । इसके बाद अब ब्लॉक और जिला स्तर पर इस कमिटी का गठन कर लिया जायेगा ।हर गांव के जिम्मेदार को नकीब कहा जाता है। हमारी एदारा समाजिक सौहार्द और भाई चारा बनाने में भी कार्यरत है। आपदा विपदा के समय मोआश्रा के लोगो को मदद नक़ीबो के द्वारा दिया जायेगा। ऐसी घटना की खबर मरकज़ को जैसे मिलेगी राहत मुहैया करा दी जायेगी। कार्यक्रम मे साठी के मौलाना ममुस्ताक ,अब्दुल कुदुस,शेख सर्फूदीन,मसूद आलम,नरकटियागंज के अलहाज अरमान अली,फिरदौस,अफान हसन,मनौवर  आलम और मदरसा के मौलाना तौफिक उल इस्लाम समेत अन्य शिक्षक व समाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए ।

...................हुजूर,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के द्वारा इन्दिरा आवास की राशि की भुगतान के लिए  दो पत्रांक नरकटियागंज डाकघर के उपडाकपाल को भेजा गया है ,लेकिन अभी तक मेरे इन्दिरा आवास योजना की राशि का भुगतान डाकघर के उपडाकपाल द्वारा नही किया जा रहा है ।साथ ही उक्त डाकपाल टका सा जवाब देते है कि तुम्हारे इन्दिरा आवास योजना की राशि का भुगतान हो  चुका है। उक्त फरियाद को लेकर हरसरी की इन्दिरा आवास की लाभार्थी शनिवार को शिकार पुर थाना में एएसपी चन्दन कुमार कुशवाहा के समक्ष पहुंची । उक्त लाभार्थी के पासबुक संख्या 4641652पर भुगतान नही की गयी है ,जबकि उपडाकपाल का कहना हे कि उक्त खाते में इन्दिरा आवास की राशि का भुगतान कर दिया गया है। प्रखण्ड कार्यालय के पत्रांक 697 दिनांक 30//2012 तथा दूसरा पत्रांक 708दिनांक 31/5/2012 के माध्यम से बीडीओ ने उक्त लाभाथी लक्षमीना देवी सहित 3 लाभार्थियो के भुगतान का आदेश उपडाकापाल को दिया गया है। सबसे मजे की बात यह है  कि दो लाभार्थियो का भुगतान तो हो चुका हे लेकिन अभी भी सादा पास बुक लिए हुएलाभार्थी लक्षमीणा देवी न्याय के लिए सरकारी कार्यालयो और अधिकारियो के पास न्याय की उम्मीद लिए चक्कर काटने को विवश है ।इससे साफ जाहिर होता है कि प्रशिक्षु आइएएस अवनीश कुमार सिंह के जाने के बाद इन्दिरा आवास योजना में लूट खसोट का खेल पोस्ट आफिस,बैंक और संबंधित अधिकारियो की मिली भगत से बदस्तूर जारी है । इस बावत पीड़िता की गुहार को गंभीरता से लेते हुए एएसपी श्री कुशवाहा ने कहा कि सोमवार को इस मामले की जाँच खुद करेगें। तथा दोषी पाये जाने वालो के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।


(अवधेश कुमार शर्मा) 

कोई टिप्पणी नहीं: