एसबीआइ की जमा दरों में कटौती. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 जून 2012

एसबीआइ की जमा दरों में कटौती.


भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ)ने कम अवधि की जमा दरों में एक चौथाई फीसद की कटौती की है। माना जा रहा है कि कुछ और बैंक इसमें कमी कर सकते हैं। नगदी किल्लत से जूझ रहे बैंकों ने बड़े ग्राहकों को लुभाने के लिए पिछले कुछ महीनों में कम अवधि वाली एफडी की दरों में एक फीसद तक की वृद्धि की है। रिजर्व बैंक 18 जून को मौद्रिक नीति की मध्य तिमाही समीक्षा करेगा। इसमें दरें चौथाई फीसद घटने की संभावना है। इससे नगदी की स्थिति बेहतर हो सकती है। इसी उम्मीद में जमा दरें घटाने की पहल हुई है।

एसबीआइ ने 240 दिन तक की मैच्योरिटी वाली एफडी [मियादी जमा] पर पर ब्याज दर में कमी की है। यह बदलाव शुक्रवार से लागू होगा। सात से 179 दिन की एफडी पर ब्याज दर 7.25 से घटाकर सात फीसद कर दी गई है। वहीं 180 दिन से 240 दिन तक की जमाओं पर भी अब सात फीसद ब्याज ही मिलेगा। बैंक ने कर्ज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। इससे पहले एसबीआइ ने अप्रैल में जमा दरें घटाई थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: