बिहार के औरंगाबाद जिले में गिरफ्तार नक्सल सबजोनल कमांडर मदन यादव उर्फ दिनेशजी की बारुण थाने में पुलिस हिरासत में मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तबीयत खराब होने के कारण बुधवार को गिरफ्तार हुए नक्सली मदन यादव उर्फ दिनेश उर्फ सोनू की गुरुवार को मौत हो गई. उन्होंने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही अधिक जानकारी मिल पाएगी. वह गया जिले का निवासी था.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि औरंगाबाद और गया पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान उसे एक अभियान के दौरान टंडवा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव से गिरफ्तार किया था.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें