बर्खास्त पायलट वापस नहीं लिए जायेंगे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 जून 2012

बर्खास्त पायलट वापस नहीं लिए जायेंगे.


सरकार ने एक महीने से हड़ताल पर चल रहे एयर इंडिया के पायलटों के खिलाफ अपना रुख और कड़ा कर लिया है। बुधवार को सेंट्रल एविएशन मिनिस्टर अजित सिंह ने कहा कि यदि एयर इंडिया के पायलट वापस आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन इसमें कोई पूर्व शर्त नहीं होनी चाहिए। 

अजित सिंह ने एयर इंडिया के बर्खास्त किए जा चुके पायलटों के भविष्य पर कहा कि उन्हें बर्खास्त किया जा चुका है और यदि वे वापस आना चाहते हैं तो उन्हें आवेदन करना होगा। 

अजित सिंह ने कहा कि जहां तक हमारा मत है पायलटों की हड़ताल खत्म हो चुकी है। अजित सिंह ने कहा कि यदि पायलट धर्माधिकारी रिपोर्ट को स्वीकार नहीं करते तो मुझे नहीं लगता कि उनकी वापसी का कोई मतलब है। 

अजित सिंह ने इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के नए प्लान के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि 1 अगस्त से कुआलालंपुर और लंदन के लिए दो नई फ्लाइट्स शुरू की जाएंगी। हॉन्गकॉन्ग, सियोल और ओसाका के लिए भी दोबारा उड़ानें शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस महीने एयर इंडिया को तीन बोइंग-787 ड्रीमलाइनर विमान भी मिलेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: