नूपुर की पुनर्विचार याचिका खारिज. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 जून 2012

नूपुर की पुनर्विचार याचिका खारिज.


सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अपनी पुनर्विचार याचिका खारिज किए जाने से निराश तलवार दंपति ने कहा है कि जब तक उनकी बेटी आरुषि के वास्तविक कातिल नहीं पकड़ लिए जाते तब तक वे आराम से नहीं बैठेंगे।

नोएडा के बहुचर्चित आरुषि और हेमराज दोहरे हत्याकांड मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को आरुषि की मां नूपुर तलवार की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी। इसमें नूपुर ने न्यायालय से अनुरोध किया था कि वह हत्याकांड में उसके एवं उसके पति राजेश तलवार पर मुकदमा चलाने का आदेश देने वाले अपने फैसले पर पुनर्विचार करे। तलवार दंपति ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि हम अदालत में अपने व अपनी इकलौती बच्ची आरुषि के सम्मान की रक्षा करेंगे और जब तक हम निर्दोष साबित नहीं हो जातें हमारा सम्मान हमें वापस नहीं मिल जाता, वास्तविक हत्यारे नहीं पकड़े जाते व उनके खिलाफ सुनवाई शुरू नहीं होती तब तक हम आराम से नहीं बैठेंगे।

उन्होंने कहा कि हम सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हमारी पुनर्विचार याचिका खारिज किए जाने से बहुत निराश हैं लेकिन हम इसे विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। हमारा विश्वास है कि हमें एक दिन न्याय मिलेगा। न्यायालय ने मामले में आगे जांच कराने की मांग करने वाली याचिका भी खारिज कर दी। नूपुर इस समय गाजियाबाद की डासना जेल में बंद है जबकि उसके पति जमानत पर हैं। 14 वर्षीय आरुषि 16 मई 2008 को नोएडा में अपने माता-पिता के घर में मृत पड़ी मिली थी। अगले दिन घर की छत से परिवार के नौकर हेमराज का शव भी बरामद हुआ था। CBI ने इस मामले में तलवार दंपति को आरोपी बनाया है।

कोई टिप्पणी नहीं: