यूपी पीएससी की आयुसीमा 40 साल होगी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 जून 2012

यूपी पीएससी की आयुसीमा 40 साल होगी.


उत्तर प्रदेश सरकार ने लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अधिकतम आयुसीमा 35 साल से बढ़ाकर 40 साल कर दी गई है। प्रतियोगी छात्र लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। यूपी सरकार के इस फैसले से हजारों छात्रों के लिए पीएससी सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के अवसर बढ़ जाएंगे। बिहार एवं झारखंड की सरकारों ने अपने पहले से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आयुसीमा 40 साल कर रखी है। राजस्थान में यह 37 साल है। 

मुख्यमंत्री के साथ जनता दरबार में भी छात्रों ने इसकी मांग की थी। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस बारे में जल्द निर्णय लेने का भरोसा दिलाया था। बुधवार रात कैबिनेट बाई सर्कुलेशन से इसे मंजूरी दे दी गई। गौरतलब है कि इससे पहले राम प्रकाश गुप्त के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आयु सीमा 32 से बढ़ाकर 35 साल की गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: