अमरनाथ यात्रा की शुरुआत में देरी हो सकती है. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 2 जून 2012

अमरनाथ यात्रा की शुरुआत में देरी हो सकती है.


खराब मौसम के चलते इस बार भी अमरनाथ यात्रा लेट हो सकती है। मौसम खराब रहने के कारण गुफा तक जाने का रास्ता अब तक साफ नहीं हो पाया है। अमरनाथ यात्रा के मार्ग पर अब तक भारी बर्फ जमी हुई है। लगातार बारिश और बर्फबारी के चलते अमरनाथ यात्रा के रास्ते की सफाई का काम भी शुरू नहीं हो सका है। 

खराब मौसम का आलम ये है कि राज्य के राज्यपाल भी अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए नहीं पहुंच सके। इस हालत में अमरनाथ यात्रा की शुरुआत में देरी तय लग रही है। अमरनाथ स्थापना बोर्ड ने 26 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू करने का फैसला किया है। दूसरी तरफ विश्व हिंदू परिषद (विहिप) यात्रा की समय सीमा घटाए जाने से बेहद नाराज है। विहिप इस यात्रा को 3 जून से शुरू करने पर अड़ा हुआ है।

भाजपा की नेता उमा भारती भी कह चुकी हैं कि अमरनाथ यात्रा 3 जून से शुरू होगी। पर अभी वहां पर जो हालत हैं उसको देखते हुए यही लग रहा है कि अमरनाथ यात्रा तय समय पर शुरू होना मुश्किल है।

कोई टिप्पणी नहीं: