बिहार के राज्यपाल देबानंद कुंवर ने पटना में राज्य के नये मुख्य सूचना आयुक्त आरजेएम पिल्लई को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल देबानंद कुंवर ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (बैच 1973) के सेवानिवृत्त अधिकारी आरजेएम पिल्लई को शपथ दिलायी. पिल्लई ने अंग्रेजी में शपथ ग्रहण किया.
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, मुख्य सचिव नवीन कुमार, राज्यपाल के प्रधान सचिव अफजल अमानुल्लाह, विकास आयुक्त एके सिन्हा, एडीजी पीके ठाकुर, एडीजी रविन्द्र कुमार, पूर्व पुलिस महानिदेशक नीलमणि समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें