रामलीला मैदान में ब्लैक मनी और भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले 5 दिनों से अनशन पर बैठे योगगुरु बाबा रामदेव समर्थकों के साथ 10 बजे गिरफ्तारी देंगे। सूत्रों के मुताबिक, वह अपने समर्थकों के साथ संसद की ओर कूच करेंगे। बाबा ने समर्थकों को सामान पैक करने के लिए कह दिया गया है। बाबा के समर्थकों को रोकने और 15 अगस्त के मद्देनजर पुलिस ने भी सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया है। संभावना जताई जा रही है कि रामलीला मैदान में ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।
बाबा रामदेव ने रविवार को यह ऐलान कर दिया था कि इस बार वह भागेंगे नहीं। वह जेल जाने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पहले वे खुद जेल जाएंगे, इसके बाद बाकी लोग उनके पीछे-पीछे आएंगे। रामदेव ने गुरुवार से तीन दिन का अनशन शुरू किया, जिसकी मियाद शनिवार शाम खत्म हो गई थी। इसके बाद उन्होंने कहा कि हमने अपनी मांगों को लेकर सरकार को दोबारा चिट्ठी लिखी है। अगर सरकार ने कदम नहीं उठाए तो हम सोमवार से क्रांति की शुरुआत करेंगे। रामदेव के अनशन में रविवार को टीम अन्ना की मेंबर किरन बेदी और पूर्व आर्मी चीफ वी. के. सिंह भी पहुंचे।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें