महिलाओं को मोबाइल फोन न करने की धमकी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 अगस्त 2012

महिलाओं को मोबाइल फोन न करने की धमकी.


 जम्मू कश्मीर के दो आतंकी संगठनों ने महिलाओं को ‘पर्दा’ करने और सार्वजनिक स्थलों पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की धमकी दी. ‘लश्कर अलकायदा’ और ‘अलकायदा मुजाहिदीन’ ने हाथ से लिखे पोस्टरों के जरिये चेतावनी दी है, ‘‘लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिये कि लड़कियां सार्वजनिक जगहों पर पर्दा करें. अगर हम किसी महिला को बेपर्दा देखेंगे तो उसके चेहरे पर एसिड फेंक देंगे.’’ 

ये पोस्टर कुछ ही दिन पहले शोपियां जिले के कई मस्जिदों पर लगाये गये. इनमें धमकी दी गयी, ‘‘अगर हम किसी लड़की को मोबाइल इस्तेमाल करते देखेंगे, तो उसे गोली मार दी जायेगी.’’ इस मामले पर दक्षिण कश्मीर के वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अभी इस पर कुछ बोलना सही नहीं होगा.

इन पोस्टरों में दक्षिण कश्मीर के सरपंचों और पंचों को इस्तीफा देने या फिर परिणामों का सामना करने की चेतावनी दी गयी है. इन लोगों से शुक्रवार के नमाज के वक्त इस्तीफे की घोषणा करने को कहा गया था. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि कई प्रतिनिधियों ने शुक्रवार की नमाज के वक्त अपना इस्तीफा दे दिया था लेकिन अधिकारियों के समक्ष इस्तीफा पेश नहीं किया है.

कोई टिप्पणी नहीं: