भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों द्वारा विदेशों में जमा काले धन को वापस लाने की मांग को लेकर लोकसभा में हंगामा किए जाने के मद्देनजर सोमवार को सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई।
भाजपा सदस्यों द्वारा सदन की कार्यवाही न चलने देने व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के आसन की ओर बढ़ने पर सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
जब सामाजिक न्याय मंत्री मुकुल वासनिक मैला ढोने के मसले पर जवाब दे रहे थे तभी भाजपा सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका जवाब सदन में जारी शोलगुल के बीच दब गया। इस पर मीरा कुमार ने कहा कि यदि सदस्यों ने इस सामाजिक बुराई पर चर्चा में हिस्सा लिया होता, तो उन्हें अच्छा लगेगा।
भाजपा ने सदन में इस मुद्दे को तब उठाया है जब दिल्ली के रामलीला मैदान में काले धन के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे योग गुरु बाबा रामदेव ने काला धन वापस न लाने पर क्रांति करने की धमकी दी है।
.jpg)
1 टिप्पणी:
रामदेव तो काले धन वालों के संरक्षण हेतु जनता को मूर्ख बनाने का काम कर ही रहे हैं लेकिन भाजपा सदस्यों ने सामाजिक कुरीति पर चर्चा से ध्यान हटाने हेतु ही हंगामा किया है। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण और पूर्व सी एम येदूरप्पा भ्रष्टाचार मे ही हटाये गए हैं उनके बारे मे क्या कहेंगे?
एक टिप्पणी भेजें