रंगारंग कार्यक्रम के साथ ओलंपिक का समापन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 अगस्त 2012

रंगारंग कार्यक्रम के साथ ओलंपिक का समापन


रंगारंग कार्यक्रम और आसमान को चकाचौंध करने वाली आतिशबाजी के बीच लंदन ने पिछले एक पखवाड़े से जमा दुनिया भर के खिलाड़ियों को रविवार को भावभीनी विदाई दी. इस मनोहारी दृश्य के साथ ही 30वें ओलंपिक खेलों का भी पटाक्षेप हो गया. अगले ओलंपिक का आयोजन 2016 में ब्राजील की राजधानी रियो डि जेनेरियो में होगा. 

ओलंपिक स्टेडियम में आयोजित रंगारंग समापन समारोह में ब्रिटेन के शीर्ष पॉप सितारों और गायकों ने संगीत की ऐसी छटा बिखेरी जिसे दुनिया सालोंसाल याद रखेगी. इस मौके पर दुनिया भर की कई नामी गिरामी हस्तियां भी मौजूद थीं. 

इस समारोह के साथ मैदान पर 17 दिन तक चली श्रेष्ठता की जंग का भी अंत हो गया जिसमें कई रिकार्ड बने और कई नये सितारे सामने आये. तीसरी बार ओलंपिक की मेजबानी करने वाले एकमात्र शहर लंदन में हुए इन खेलों में 204 देशों के 10,500 खिलाड़ियों ने भाग लिया. अमेरिकी और चीन ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम करते हुए पहले और दूसरे स्थान पर कब्जा किया जबकि ब्रिटेन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीसरे स्थान पर रहा.  ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने ओलंपिक के सफल आयोजन पर खुशी जताई.

कोई टिप्पणी नहीं: