कैंसर से उबर चुके हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह की ट्वेंटी-20 क्रिकेट विश्व कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम में वापसी हुई है। ट्वेंटी-20 विश्व कप श्रीलंका में सितम्बर-अक्टूबर में खेला जाएगा। युवराज को सम्भावित 30 खिलाड़ियों की सूची में भी जगह दी गई थी। वह 10 महीने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।
युवराज हाल में कैंसर से उबर कर बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अभ्यास कर रहे थे। युवराज के अलावा स्टार स्पिनर हरभजन सिंह और तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी भी लम्बे समय बाद टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं।
भारतीय टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), गौतम गम्भीर (उप कप्तान), सुरेश रैना, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, युवराज सिंह, इरफान पठान, रविचंद्रन अश्विन, जहीर खान, लक्ष्मीपति बालाजी, अशोक डिंडा, रोहित शर्मा, पीयूष चावला, हरभजन सिह और मनोज तिवारी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें