कैदी ने ट्रेन से कूदकर जान दे दी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 10 अगस्त 2012

कैदी ने ट्रेन से कूदकर जान दे दी.


पुलिस हिरासत में टाटा-दानापुर एक्सप्रेस से के देवघर के मधुपुर थाना के एक हत्या आरोपी कैदी ने ट्रेन से कूदकर जान दे दी.आरोपी जमनी गांव निवासी गौरीशंकर झा को हवलदार लालदास चौधरी, माखन रजक व चौकीदार विभीषण हाजरा ट्रेन से देवघर मंडलकारा ला रहे थे. 

मधुपुर-मथुरापुर के बीच नया पतरो पुल के आगे ट्रेन थोड़ी धीमी हुई थी. तभी मौका पाकर गौरीशंकर ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी. हवलदार, चौकीदार ट्रेन पर रस्सी थामे थे. गौरीशंकर नीचे रेलवे ट्रैक पर घसीटता गया जिससे उसकी मौत हो गयी. गौरतलब है कि गौरीशंकर की पत्नी शांति देवी ने प्रताड़ना से तंग आकर बुधवार को कुएं में कूद कर जान दे दी थी. घटना में गौरीशंकर पर पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया था.  

मृतक को दो पुत्री है. एक की शादी हो गयी है जबकि दूसरी कुंवारी है.कोर्ट में पेशी कराये जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में देवघर मंडल कारा लाया जा रहा था. उधर कैदी के भाई कोशल किशोर ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि पुलिस अपनी सरकारी वाहन से ले जाती तो शायद ऐसा नहीं होता.

कोई टिप्पणी नहीं: