नरकटियागंज स्थित बीआरसी केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे जिला शिक्षा पदाधिकारी हरिहर नाथ झा ने करीब आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया साथ हं विद्यालयों में गडबडी पाये जाने को लेकर शिक्षकों की जमकर क्लास ली। मिली जानकारी के अनुसार शहर के मतिसरा कुंअर बालिका उच्च विद्यालय, महुअवा स्थित उर्दू विद्यालय के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्र छात्राओं की उपस्थिति संतोषजनक नहीं रहने तथा शिक्षा में गुणवता नही रहने के कारण उक्त दोनों विद्यालयों के सभी शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश देते हुये श्री झा ने कहा कि शिक्षा के प्रति कोताही बरतने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होने कहा कि विद्यालयों में गुणवतापूर्ण शिक्षा मुहैया कराना हीं उनकी पहली प्राथमिकता है तथा अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान श्री झा ने मतिसरा विद्यालय में प्रयोगशाला व लाइब्रेरी को दुरूस्त करने की दिशा में प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार पाठक को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। वहीं बीआरसी के निरीक्षण के दौरान डीईओ जगदानंद राम को विद्यालयों में जांच के दौरान लापरवाही बरतने को लेकर जमकर फटकार लगायी।
(अवधेश कुमार शर्मा)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें