जयनगर दानापुर इंटरसिटी दुर्घटनाग्रस्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 12 सितंबर 2012

जयनगर दानापुर इंटरसिटी दुर्घटनाग्रस्त

सोनपुर रेल मंडल के बरौनी-समस्तीपुर रेलखंड के बछवाड़ा रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार को दानापुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस की एक बोगी के पटरी से उतर जाने से गार्ड सहित करीब 15 यात्री घायल हो गए। रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार बेगूसराय जिले के बछवाड़ा रेलवे स्टेशन के समीप 13226 जयनगर से दानापुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की एक बोगी के पटरी से उतरने और चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने से मची अफरा-तफरी में कई लोग बोगी से कूद गए। इस घटना में करीब 15 से ज्यादा यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें गार्ड भी शामिल है। 

अधिकारियों के अनुसार कई यात्रियों को मामूली चोट भी आई है जिन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे के कारणा अप लाईन बाधित हो गया है जिससे रेलगाड़ियों के परिचालन पर असर पड़ा है। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। रेलवे के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं तथा मामले की जांच कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: