पटना में युवती के साथ दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 12 सितंबर 2012

पटना में युवती के साथ दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार


बिहार की राजधानी पटना के राजीवनगर क्षेत्र के एक लॉज में मंगलवार को एक 20 वर्षीया युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार पटना के दीघा की रहने वाली एक युवती अपनी बहन का घर खोजने के क्रम में राजीवनगर गई थी। निहोरा प्रसाद लेन की एक लॉज में रहने वाले लड़के उसे गलत पता बताकर लॉज में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 

पटना के पुलिस अधीक्षक (नगर) जयकांत ने बुधवार को बताया कि मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों मुकेश, हरदीप और अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। मुकेश लॉज के मालिक का बेटा बताया जा रहा है। युवती की चिकित्सकीय जांच करा ली गई है और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में पांच लड़के शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: