डीजल मूल्य वृद्घि को लेकर BJP, JDU सड़क पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 सितंबर 2012

डीजल मूल्य वृद्घि को लेकर BJP, JDU सड़क पर


 बिहार के करीब सभी राजनीतिक दलों ने केन्द्र सरकार द्वारा डीजल की मूल्य वृद्घि और रसोई गैस की छह सिलेंडरों के बाद सब्सिडी हटाए जाने के निर्णय की आलोचना की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जहां पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्य वृद्घि के विरोध में शुक्रवार को पटना में 'आक्रोश रैली' निकाला वहीं जनता दल युनाइटेड की छात्र इकाई ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। पटना में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली का आयोजन किया, जिसमें आम लोग ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी़ पी़ ठाकुर में नेतृत्व में निकाली गई यह रैली भाजपा कार्यालय से निकल कर डाक बंगला चौराहा पहुंची जहां प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। 

रैली में शामिल लोग बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग करते हुए केन्द्र सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाए। भाजपा के बिहार इकाई के अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि डीजल की मूल्य वृद्घि किसानों को तबाह करने की नीयत से उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई से तबाह लोगों के लिए यह वृद्घि जीना दुश्वार करने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस बढ़ोत्तरी ने केन्द्र सरकार का असली चेहरा उजागर कर दिया है। इस रैली में कई मंत्री और विधायक भी शामिल हुए।

इधर, इस मूल्य वृद्घि के विरोध में भाजपा के विधायक रामेश्वर चौरसिया अपने पटना आवास से साइकिल की सवारी कर भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कई आम लोग भी साइकिल की सवारी की। जदयु की छात्र इकाई ने भी सड़क पर उतर कर इस मूल्य वृद्घि का विरोध किया और मूल्य वृद्घि वापस लेने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।

कोई टिप्पणी नहीं: