डीजल मूल्य वृद्घि लोगों के साथ क्रूर 'मजाक' - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 सितंबर 2012

डीजल मूल्य वृद्घि लोगों के साथ क्रूर 'मजाक'


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजल के मूल्य में वृद्घि और रसोई गैस राशनिंग के केन्द्र सरकार के निर्णय को आम लोगों के लिए 'क्रूर मजाक' बताया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पटना में कहा कि एक तो पूर्व से ही आम जनता महंगाई की मार झेल रही है ऐसे में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का डीजल में मूल्य वृद्घि का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है। 

उन्होंने कहा कि डीजल में मूल्य वृद्घि विशेष रूप से किसानों पर अतिरिक्त बोझ डालेगा तथा माल भाड़े में वृद्घि से अनाज की कीमतों में और वृद्घि होगी जिससे महंगाई और बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा देखा गया है जब-जब कांग्रेस सता में आई है तब तब मूल्यवृद्घि देखी जाती हैं। 

उन्होंने डीजल में हुई मूल्य वृद्घि और रसोई गैस के छह सिलेंडर तक ही सब्सिडी लागू किए जाने के निर्णय को आम लोगों के हित में ध्यान में रखते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार की शाम डीजल की कीमत में प्रति लीटर पांच रुपए की वृद्घि कर दी गई है तथा रसोई गैस पर एक वर्ष में छह ही सिलेंडर पर सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: