आरुषि ह्त्या मामले का गवाह मुकरा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 सितंबर 2012

आरुषि ह्त्या मामले का गवाह मुकरा.


आरूषि-हेमराज मामले में तलवार दंपति का चालक और सीबीआई के गवाह उमेश शर्मा को सीबीआई की विशेष अदालत ने बयान से मुकरा गवाह करार दिया. आरूषि-हेमराज मामले में एक नया पेंच शुक्रवार को आया जब तलवार दंपति का चालक और सीबीआई के गवाह उमेश शर्मा को सीबीआई की विशेष अदालत ने बयान से मुकरा गवाह करार दिया. 

विशेष न्यायाधीश एस लाल ने लोक अभियोजक आर के सैनी की दलील पर उमेश को बयान से मुकरा गवाह घोषित किया. उमेश ने उसके साथ पूछताछ के दौरान इकट्ठा किए गए सबूतों के आधार पर सीबीआई की रखी दलीलों को नकार दिया. मामले में सीबीआई की ओर से वह पहला ऐसा गवाह है जो अपने बयान से मुकरा है.
सीबीआई ने कल अदालत को सूचित किया था कि तलवार की नौकरानी कल्पना मंडल की गवाही नहीं होगी क्योंकि दंपति ने उसे अपने प्रभाव में ले लिया है.

कोई टिप्पणी नहीं: