असीम की गिरफ्तारी का पूरे देश में विरोध. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 10 सितंबर 2012

असीम की गिरफ्तारी का पूरे देश में विरोध.


इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ता और कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी की गिरफ्तारी के विरोध पूरे देश से आवाज उठने लगी है। सड़क से लेकर सोशल साइट्स तक उनकी रिहाई के लिए आवाज बुलंद होने लगी है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने असीम का बचाव करते हुए कहा कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है और जिसने कोई अपराध नहीं किया हो, उसे गिरफ्तार करना भी एक अपराध है।' 

असीम के शहर कानपुर में लोग गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतर आए और रिहाई की मांग की। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर बॉलिवुड कलाकार मनोज बाजपेयी और शेखर कपूर ने भी इसका विरोध किया है। मार्कंडेय काटजू ने असीम की गिरफ्तारी का विरोध में कहा कि कार्टूनिस्‍ट असीम ने कुछ भी गलत नहीं किया है। मेरे विचार से कार्टूनिस्‍ट ने कुछ भी गलत या गैरकानूनी नहीं किया है। लोकतंत्र में बहुत सी बातें कहीं जाती हैं। कुछ सही होती हैं, और कुछ गलत।' उन्होंने कहा 'जिसने कोई क्राइम न किया हो, उसे अरेस्ट करना भी एक क्राइम है, इसलिए कार्टूनिस्ट को गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी यह बहाना नहीं बना सकते कि उन्होंने अपने नेताओं के ऑर्डर को तामील किया है।''

सुप्रीम कोर्ट के जज रहे काटजू ने कहा, 'मैं अक्सर कहता था कि लोग मुझे कोर्ट या कोर्ट के बाहर बेवकूफ कह सकते हैं, लेकिन मैं कभी भी अदालत की अवमानना का मामला शुरू करने का कदम नहीं उठाऊंगा, क्योंकि आरोप सही होने पर मैं इसी लायक हूं और गलत होने पर मैं उन्हें नजरअंदाज कर दूंगा।' इसी तरह देश के कई पूर्व जजों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ऐक्टिविस्टों ने असीम की गिरफ्तारी का विरोध किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: