वैज्ञानिकों ने एक नयी दवा विकसित की है जो ऐसे मरीजों पर दमे के हमलों में भी 20 फीसदी से ज्यादा की कमी लाने में मददगार साबित हो सकती है जो गंभीर रूप से दमे की चपेट में होते हैं।
नयी दवा के विकसित होने की यह खबर दमे से जूक्ष रहे लाखों मरीजों के लिए एक उम्मीद की किरण है।
डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बेकाबू दमे से जूझ रहे 1,000 लोगों पर टियोट्रॉपियम नाम की दवा का प्रयोग किया गया। इस दवा के इस्तेमाल से मरीजों के फेफड़े की कार्यप्रणाली में आश्चर्यजनक सुधार हुआ।
दवा के सेवन के बाद मरीजों में दमे के हमले में 21 फीसदी से ज्यादा की कमी आयी जबकि हमलों के बीच का अंतराल भी काफी बढ़ गया। यह दवा अगले कुछ सालों में ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा में उपलब्ध हो सकती है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें