जगदीश टाइटलर के खिलाफ मामला दर्ज. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 8 सितंबर 2012

जगदीश टाइटलर के खिलाफ मामला दर्ज.



ओडिशा विधानसभा के बाहर हुई हिंसक झड़प के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि कोयला घोटाले को लेकर कांग्रेस ने नवीन हटाओ,ओडिशा बचाओ रैली आयोजित की थी। रैली में 25 हजार से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए थे। रैली में शामिल कांग्रेसी कार्यकर्ता जब विधानसभा परिसर में लगे बैरिकेड्स को तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे तो पुलिस ने उनके खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

कांग्रेसी कार्यकर्ता पथराव करने लगे। इसके बाद पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। हंगामा कर रहे प्रदर्शनकारियों ने एक महिला पुलिस अधिकारी से बदसलूकी की। उन्होंने महिला पुलिसकर्मी को घसीटा और उससे मारपीट की। अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से किसी तरह महिला पुलिस कर्मी को कांग्रेसियों के चंगुल से छुड़ाया गया। पिछले ढाई साल में कांग्रेस का यह सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन था। 


कोई टिप्पणी नहीं: