बिहार राज्य इंटरमीडिएट परीक्षा परिषद के सैकड़ों कर्मचारियों ने अपनी सेवा समायोजन की मांग को लेकर शुक्रवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति परिसर में प्रदर्शन किया।
परिषद को राज्य सरकार ने भंग कर उसका समायोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में कर दिया गया है। समिति में करीब 379 बिहार राज्य इंटरमीडिएट परीक्षा परिषद कर्मियों का समायोजन होना है। समायोजन की मांग को लेकर कर्मचारियों ने राजधानी में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने समिति के अध्यक्ष और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 379 कर्मचारियों के समायोजन के संबंध में निर्णय राज्य सरकार की ओर से लेना है। सरकार ने 13 सितंबर 2011 को इन कर्मचारियों के समिति में सेवा समायोजन की अनुमति दे दी थी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटरमीडिएट और मैट्रिक दोनों स्तर की अंतिम वार्षिक परीक्षा का आयोजन करती है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें