यूसुफ रजा गिलानी के बेटे गिरफ्तार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 सितंबर 2012

यूसुफ रजा गिलानी के बेटे गिरफ्तार.


पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बेटे अली मूसा गिलानी को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के बाहर गिरफ्तार कर लिया गया। अली मूसा इफिड्रिन दवा के लिए कोटा से सम्बंधित एक मामले में सुनवाई के लिए अदालत पहुंच रहे थे।

एंटी-नार्कोटिक्स फोर्स (एएनएफ) के अधिकारियों ने अली मूसा को इफिड्रिन कोटा मामले में सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में जाने के दौरान हिरासत में ले लिया। जब एएनएफ अधिकारियों ने अली मूसा को हिरासत में लेने की कोशिश की तो उन्होंने इसका विरोध किया। 

एएनएफ ने अपनी याचिका में अली मूसा सहित आठ अभियुक्तों का नाम लिया है। गौरतलब है कि नौ अप्रैल को सरकार ने इफिड्रिन की अवैध बिक्री के घोटाले की जांच कर रहे एएनएफ के दो अधिकारियों को हटा दिया था। यह घोटाला तब सामने आया जब एएनएफ ने सुप्रीम कोर्ट की तीन न्यायाधीशों की खंडपीठ को बताया कि एक प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में इफिड्रिन का सात अरब रुपये का कोटा मुल्तान की दो कम्पनियों को दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: