देश के सबसे बड़े राष्ट्रीयकृत बैंक भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन प्रतीप चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि जमा सबंधी ब्याज दरों में फिलहाल और कटौती संभव नहीं है।
चौधरी ने कहा कि स्टेट बैंक ने हाल में ही जमा ब्याज दरों में कटौती की है और यह अब अधिकतम 8.5 प्रतिशत वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9 प्रतिशत रह गई है। इसमें अब और कमी नहीं की जा सकती क्योंकि ऐसा करने पर जमा दरें पोस्ट ऑफिस की दरों से भी नीचे चली जाएंगी और फिर बैंकों में कोई भी पैसा जमा नहीं करेगा।
एक प्रश्न के उत्तर में स्टेट बैंक चेयरमैन ने कहा कि ऋण संबंधी ब्याज दरों की पिछली कटौती से ऋण प्रवाह में तेजी आने की संभावना बनी है। उन्होंने बताया कि बैंक की कुल गैर निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) फिलहाल 2.22 प्रतिशत है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें