फिल्म चक्रव्यूह का एक गाना पर विवाद. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 सितंबर 2012

फिल्म चक्रव्यूह का एक गाना पर विवाद.


प्रकाश झा की फिल्म चक्रव्यूह का एक गाना पर विवादों में आ गया है। बिड़ला टाटा बोल वाले इस गाने से सेंसरबोर्ड नाराज है।  चक्रव्यूह फिल्म में यह गाना है 'बिड़ला हो या टाटा, अंबानी हो या बाटा... सबने अपने चक्कर में देश को है बांटा. अरे हमारे ही खून से इनका इंजन चले धकाधक, आम आदमी की जेब हो गई है सफाचट'. चक्रव्यूह फिल्म में यह गाना अभय देओल पर फिल्माया गया है. अभय देओल फिल्म में नक्सली का रोल कर रहे है. अभय देओल की मंडली इस गाने को गाती है. प्रकाश झा की फिल्म का गाना 
सेंसर बोर्ड ने गाने बोल पर आपत्ति जताई है।  सेंसर बोर्ड का कहना है कि गाने में साफतौर पर देश के बड़े उद्योगपतियों पर आरोप लगाया गया है. फिल्मकार प्रकाश झा गाने के बोल बदलने के लिए तैयार नहीं हुए. प्रकाश झा का कहना है कि गाने में उद्योगपतियों के नामों का इस्तेमाल प्रतीकात्मक है और किसी व्यक्ति या उद्योगपति पर आरोप लगाना या उन्हें आहत करने का उनका कोई इरादा नहीं है। 

प्रकाश झा इसके बाद दोबारा सेंसरबोर्ड के पास गए और फिल्म में इस गाने से जुड़ा एक डिस्क्लेमर डालने को तैयार हुए, तो सेंसर बोर्ड ने उन्हें इस गाने को रखने की अनुमति दे दी. चक्रव्यूह 24 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. प्रकाश झा की 'आरक्षण', 'राजनीति' और 'गंगाजल' फिल्म भी विवादों में रही है और उसका फायदा उन्हें बॉक्स ऑफिस पर मिलता रहा है। 


1 टिप्पणी:

Udan Tashtari ने कहा…

विवाद तो लगने लगा है कि फायदे के लिए प्रायोजित सा होता है...