शहर के हॉली मिशन स्कूल के सभागर में बुधवार को समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये ‘‘सुषमा सांस्कृतिक चेतना मंच’’ पूर्वी चम्पारण के द्वारा अखिलेश राज को चम्पारण रत्न से सम्मानित करने को लेकर स्थानीय लोगों सहित प्रबुद्धजनों ने अखिलेश राज को फल माला से सम्मानित करते हुये हर्ष व्यक्त किया। मौके पर उपस्थित समाजसेवी असर्फी प्रसाद, राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि समाजसेवा के क्षेत्र में चम्पारण रत्न की उपलब्धि श्री राज केा मिलने से यहां के लोगों का मान सम्मान बढा है साथ हीं समाज सेवा के क्षेत्र में अखिलेश राज को उल्लेखनीय योगदान पर भी चर्चा की गयी। यह सम्मान श्री राज को मोतिहारी स्थित राजेन्द्र भवन टाउन हॉल में दिया गया। मौके पर पूर्वी व पश्चिमी चम्पारण के तमाम विशिष्ठ एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। श्री राज के लौटने पर बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन प0 चम्पारण के साहित्य मंत्री वशिष्ठ उपाध्याय, सुशील किशोर मिश्र, अशोक गुप्ता, सरदार सतपाल सिंह, बलजीत सिंह, सतीश मिश्रा, जद प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल कुमार, हॉली मिशन स्कूल के डायरेक्टर गौतम राज सहित अन्य लोगों ने फुल माला देकर श्री राज को सम्मानित करते हुये हर्ष व्यक्त किया।
-------------------------------------------------
गृहस्वामी विजय मिश्र उर्फ कल्लु मिश्र ने बताया कि हथियारबंद अपराधियों द्वारा करीब 25 लाख रूपये के जेवर व नगद लूट लिया गया तथा विनय प्रताप मिश्र ने बताया कि उनके यहां डकैती की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के द्वारा करीब 1 करोड रूपये के जेवर व नगद लूट लिया गया।डाकूओ ने घर के पीछे मिनीरल वाटर का सेवन किया है ,जो खेतों में फेंके बोतलो से पता चलता है। पारिवारिक सूत्र बताते है कि डाकूओ को घर में घुसने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करना पडा,क्यों कि विजय मिश्र के घर का दरवाजा खुला था और परिवार के लोग टी.वी. देखने में मसगूल थंे। घर में घुसते ही अपराधियों ने घर वालों को अपने कब्जे में लेकर उनके हाथ बाँध दिया और तब लूट पाट को अंजाम दिया। विजय मिश्र के कमरे से जेको जर्मनी दोनाली बन्दूक और 315 बोर की राइफल लूट लिया,उनके विजय मिश्र()हाथ में से सोने की अंगूठी निकालवा लिया। घटना की सूचना रात्रि करीब 12ः30 बजे मिलने के बाद पुलिस की निकम्मापन खुल कर सामने आया । ग्रामिणो का कहना है कि पुलिस की घंटी बजती रही ओर वे नही उठा सके उसके बाद घर के लोग थाना पर पहुंचे तो मंुशी ने थानेदार से मिलने नहीं दिया। पुलिस करीब 3 बजे पहुंची व एसडीपीओ संजय कुमार 3.30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की छानबीन की। इधर गुरूवार की दोपहर करीब 12 बजे बेतिया एसपी सुनिल नायक मेघावत, सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तथा पिडितों से पुछताछ किया साथ हीं घटना के उद्भेदन को लेकर मौके पर मौजुद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिश निर्देश दिया। रात्री में पुलिस के मुंश्ी और रात्री ड्यूटी में मौजूद कर्मियो को तत्काल निलंबीत करने की बात एसपी बेतिया ने कही जिससे ग्रामीण आष्वस्त दिखे लेकिन उनकी नाराजगी थमती नजर नहीं आ रही थी।
(अवधेश् कुमार शर्मा )
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें