जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सरकार योजनाओं और कार्यक्रमों में बिचौलियों की भूमिका पर पूरी तरह रोक लगाया जाएगा। इन योजनाओं में सक्रिय दलालों और बिचौलियों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी रहेगा। वे गुरुवार को जनता दरबार के बाद पत्रकारों के सवालों का जबाव दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुई छापेमारी में कई दलालों को गिरफ्तार किया गया था। जिलाधिकारी ने कहा कि आम लोगों के सहयोग से ही दलालों पर अंकुश लगाया जा सकता है।
पूर्व में जारी आदेशों के अनुपालन में कोताही पर प्रतिक्रिया देते हुए डीएम ने कहा कि आम लोगों को इन निर्देशों का पालन करना चाहिए। डीएम ने ‘हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं’ और ‘चार बजे शाम के बाद नदी में नहीं चलेंगी नावें’ इन दोनों आदेशों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। इससे पहले चरित्र सत्यापन के मामलों में देरी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने दो दिनों के भीतर सभी लंबित मामलों के निपटारे का आदेश दिया। वे जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। जनता दरबार में बड़ी संख्या में भूमि विवाद, अतिक्रमण, पारविारिक विवाद, मुआवजा, छात्रवृति और सेवांत लाभ से संबंधित मामले आए।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें