साल में 6 सिलिंडर सस्ते दामो में. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 सितंबर 2012

साल में 6 सिलिंडर सस्ते दामो में.


केंद्र सरकार ने डीजल के दामों में 5 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। लंबे समय बाद डीजल में हुए इस इजाफे से आम आदमी की कमर टूटनी तय मानी जा रही है। सरकार ने 1 साल में केवल 6 सस्‍ते एलपीजी सिलिंडर  खरीदने की सीमा भी तय कर दी है। डीजल के बढ़े हुए दाम गुरुवार रात से ही लागू हो गए हैं। 

डीजल के दाम 5 रुपये बढ़ने के बाद अब दिल्ली में डीजल के लिए 41.29 रुपये प्रति लीटर की जगह 46.29 रुपये देने होंगे। वहीं, मुंबई में 1 लीटर डीजल खरीदने के लिए लोगों को अब 46.98 रुपये चुकाने होंगे। इससे पहले तक मुंबई में डीजल की कीमत 41.98 रुपये थी। अब 1 लीटर डीजल के लिए जयपुर में अब  48.22 रुपये, भोपाल में 50.66 रुपये, लखनऊ में 49.04 रुपये और अहमदाबाद में 50.89 रुपये चुकाने होंगे।

सरकार के फैसले के मुताबिक अब हर परिवार को केवल 6 सिलेंडर सब्सिडी वाली कीमत यानी 399 रुपये पर मिल सकेगा। इसके बाद 7वां सिलेंडर खरीदने पर उपभोक्ता को बाजार भाव चुकाने होंगे। यानी, सरकार ने 7वें सिलेंडर की कीमत में भी 347 रुपये का इजाफा कर दिया है। ऐसे में अब हर परिवार को अगले साल मार्च 2013 तक केवल 3 सिलेंडर ही सस्ते दाम पर मिल सकेगा। सरकार के इस फैसले पर राजनीतिक पार्टियों ने तीखी टिपण्णी करते हुए नाराजगी जताई है। भारतीय जनता पार्टी से लेकर समाजवादी पार्टी सहित तृणमूल कांग्रेस ने कीमतें बढ़ाने के फैसले का विरोध किया है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार द्वारा डीजल का दाम बढ़ाए जाने को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि वो सरकार के इस फैसले से पूरी तरह से हैरान हैं। ममता ने सरकार ने बढ़े हुए दाम वापस लेने को कहा है। ऐसा न करने पर 15 सितंबर को कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करने की भी घोषणा की है। वहीं, प्रकाश करात और जयललिता ने भी सरकार के इस फैसले पर विरोध जताते हुए इसे गलत बताया है। सरकारी तेल कंपनियों को एक लीटर डीजल पर 19.26 रुपए का लॉस हो रहा है। यह डीजल की रीटेल कीमत का करीब 50% है। वहीं, सरकार ने पेट्रोल और केरोसीन के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: