मरे के नाम US ओपन का खिताब. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 11 सितंबर 2012

मरे के नाम US ओपन का खिताब.


ब्रिटेन के एंडी मरे ने इतिहास रचते हुए नोवाक जोकोविच को हराकर यूएस ओपन का खिताब जीत लिया है। उन्होंने संघर्षपूर्ण मुकाबले में जोकोविच को 7-6 (10), 7-5, 2-6, 3-6, 6-2 से हराया। मरे पिछले 76 साल में ग्रैंड स्लैम जीतने वाले ब्रिटेन के पहले प्लेयर हैं। इससे पहले फ्रेड पैरी ने 1936 में यूएस ओपन जीता था। 

इस खिताबी मुकाबले में पिछले साल के विजेता सर्बिया के नोवाक जोकोविच और मरे के बीच करीब 5 घंटे तक कांटे का मुकाबला चला। पहले गेम में जोकोविच को अपनी कुछ गलतियां भारी पड़ीं। डबल फॉल्ट से उन्हें सर्विस भी गंवानी पड़ी। मरे ने 12-10 से टाईब्रेकर जीतकर 7-6 से गेम अपने नाम किया। मैच के दौरान कोर्ट पर चल रही हवा के कारण दोनों खिलाड़ियों को काफी परेशानी भी दिखी।

मरे ने दूसरा सेट भी 7-5 से जीता। जोकोविच ने वापसी की पूरी कोशिश की। उन्होंने तीसरा और चौथा सेट 2-6 और 3-6 से जीता। लेकिन आखिरकार मरे ही भारी पड़े। मरे ने आखिरी सेट 6-2 से अपने नाम कर ब्रिटेन का 76 साल से ग्रैंड स्लैम का इंतजार खत्म किया।

कोई टिप्पणी नहीं: