मेघालय में बाढ़ से 10,000 से अधिक घर डूबने के बाद हजारों लोग विभिन्न आश्रय-स्थलों में शरण लिए हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी रविवार को दी। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पश्चिमी गारो हिल्स के जिलाधिकारी प्रवीण बक्शी ने आईएएनएस को बताया कि बाढ़ का पानी घटना शुरू हो गया है और रविवार को स्थिति में सुधार आई है।
ज्ञात हो कि गारो हिल्स इलाके से होकर गुजर रही सबसे बड़ी नदी जिंगीराम में उछाल आने से निचले इलाके डूब गए। बक्शी ने बताया, "बाढ़ का पानी घटना शुरू हो गया है, मगर जलस्तर सामान्य होने में कई हफ्ते लग सकते हैं।" उन्होंने बताया कि बाढ़ से 21,000 से अधिक घर प्रभावित हुए हैं।
जिला प्रशासन ने बाढ़ग्रस्त इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने के लिए नावों की मांग की है। प्रभावित लोगों को असैन्य रक्षाकर्मियों तथा होम गार्ड की मदद से सुरक्षित जगहों पर ले जाया जाएगा। बेघर लोगों के रहने के लिए बक्शी ने बताया कि 14 राहत शिविर लगाए गए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें