बिहार के औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सिंचाई को लेकर हुए पानी विवाद में दो गुटों में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात एकौना गांव में खेत में लगे धान की फसल में सिंचाई को लेकर गांव के ही दो गुटों में विवाद हो गया। इसे लेकर दोनों गुटों में गोलीबारी हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान तेजा यादव और दरोगा यादव के रूप में की गई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दोनों गुटों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें