![]() |
| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी |
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नए गुजरात के निर्माण का आह्वान करते हुए बुधवार को यहां एक रैली में राज्य के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया और कहा कि राज्य में सरकार चलाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि उनकी पार्टी के खिलाफ है। राजकोट में एक रैली को सम्बोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा, "ये लोग भ्रष्टाचार नहीं, सिर्फ हमारे खिलाफ हैं। एक नया गुजरात बनाना है और हम बनाएंगे।"
सोनिया ने डीजल की कीमत में वृद्धि और खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को अनुमति देने के केंद्र सरकार के निर्णय का भी बचाव किया। गुजरात में विकास के भाजपा के दावों को चुनौती देते हुए सोनिया ने काह कि नर्मदा नदी का पानी अब तक सौराष्ट्र के सूखे क्षेत्र में नहीं पहुंचा है।
कांग्रेस को समर्थन देने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए सोनिया ने कहा कि मतदाता समझदार हैं और सब समझते हैं। गुजरात में शांति एवं विकास समाज के हर तबके तक पहुंचाना है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें