पाकिस्तान के अधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह की क्रांतिकारी भावना और इस उपमहाद्वीप में ब्रितानी शासकों के खिलाफ उनकी भूमिका को स्वीकार करते हुए पूर्वी शहर लाहौर में एक चौराहे का नाम भगत सिंह के नाम पर रखा है।
अधिकारियों ने बताया कि शदमान चौक को अब भगत सिंह चौक के नाम से जाना जाएगा। उल्लेखनीय है कि मार्च 1931 में लाहौर जेल में भगत सिंह को फांसी दे दी गई थी। यह वही स्थान है जहां बाद में चौराहा बनाया गया। हालांकि अधिकारियों ने लाहौर के पुराने इलाके में बाद में कई हिंदू नामों को बदल दिया है फिर भी स्थानीय निवासियों ने इस बेहद व्यस्त चौराहे का नाम भगत सिंह रखे जाने का स्वागत किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें