बिहार में डाल्फिन दिवस मनाया जाएगा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 3 अक्टूबर 2012

बिहार में डाल्फिन दिवस मनाया जाएगा.


बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि हर साल पांच अक्तूबर को राज्य में डाल्फिन दिवस मनाया जाएगा. गंगा की डाल्फिन के संरक्षण और उसके बारे में जागरुकता को बढावा देने के लिए  डाल्फिन दिवस मनाया जायेगा.

वन्य प्राणी सप्ताह के उद्घाटन समारोह में मोदी ने कहा, ‘‘पांच अक्तूबर को केंद्र ने गंगा की डाल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया था. इस उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष बिहार में पांच अक्तूबर को डाल्फिन दिवस मनाया जाएगा. इससे डाल्फिन :सौंस: के संरक्षण और उसके प्रति लोगों में जागरुकता को बढावा मिलेगा.’’

सुशील मोदी कहा कि शीघ ही पटना में गंगा की डाल्फिन पर एक शोध केंद्र स्थापित होगा. इसमें योजना आयोग की ओर से मदद मिलेगी. मोदी राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री भी हैं. 

कोई टिप्पणी नहीं: