महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल पर कानपुर की सीएमएम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। यह याचिका सामाजिक संस्था की ओर से दायर की गई है। इस मामले में 4 अक्टूबर को कोर्ट में बयान दर्ज किए जाएंगे। जायसवाल पर धारा 294 (अश्लील बर्ताव) और धारा 500 (महिलाओं का अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस धाराओं के तहत दो साल की सजा हो सकती है।
जायसवाल के बयान से कानपुर में महिला संगठन बेहद भड़के हुए हैं। उन्होंने मंत्री के चित्र पर कालिख पोतकर नाराजगी जाहिर की। महिलाओं ने कहा कि उन्हें मंत्री की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं है और वह इसका समुचित जवाब देंगी। हालांकि कोयला मंत्री का कहना है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था जो महिलाओं के लिए अपमानजनक हो। वह हर रूप में महिलाओं का सम्मान करते हैं।
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महिलाओं ने कोयला मंत्री के चित्र पर कालिख पोतने के साथ उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। महिला मोर्चा की अनीता गुप्ता व मिथलेश शर्मा ने कहा कि महिलाओं के बारे में मंत्री की अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्री अब अपना चरित्र दिखाने लगे हैं, जिसका उन्हें समुचित जवाब दिया जाएगा।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें