छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (06 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 नवंबर 2012

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (06 नवम्बर)


वृहद लोक अदालत का आयोजन 15 दिसम्बर को  

छतरपुर, उच्च न्यायालय, जबलपुर के आदेशानुसार संपूर्ण म0प्र0 के साथ-साथ छतरपुर जिले में भी जिला एवं तहसील स्तर पर आगामी 15 दिसम्बर 2012 को वृहद लोक अदालत आयोजित की जायेगी। इस अवसर पर लोक अदालक के रूप में जिला स्थापना छतरपुर में कार्यरत न्यायालयों की खण्डपीठ का गठन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त लोक अदालक के माध्यम से राजस्व न्यायालयों, नगर पालिका, नगर पंचायत, विद्युत विभाग, श्रम न्यायालय, सहकारिता, बैंक, आंगनबाड़ी, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं मोबाईल कंपनियों आदि के प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा। लोक अदालत में पक्षकारगण आपसी सहमति के आधार पर निःशुल्क रूप से प्रकरणों का निराकरण करा सकते हैं। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अपील करते हुये कहा कि ऐसे पक्षकार जिनका प्रकरण न्यायालय में चल रहा है और वह अपने प्रकरणों का निराकरण आपसी सहमति के आधार पर कराना चाहते हैं, तो वे लोक अदालक के पूर्व न्यायालय में उपस्थित होकर अपना प्रकरण लोक अदालत में रखे जाने हेतु अपनी सहमति प्रदान कर सकते हैं। 

सीआरपीएफ में भूतपूर्व सैनिकों की संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित 

छतरपुर, जिले के भूतपूर्व सैनिक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में जेसीओ के 313 पद व एनसीओ के 1640 पदों हेतु 30 नवंबर 2012 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के इच्छुक भूतपूर्व सैनिक अपना आवेदन डीजीपी ;ट्रेनिंगद्ध, डायरेक्टर जनरल, सीआरपीएफ, ईस्ट ब्लॉक-10, लेबल-7, आर के पुरम, नई दिल्ली के पते पर भेज सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु कार्यालयीन समय में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, छतरपुर के दूरभाष क्रमांक 07682-245460 पर संपर्क किया जा सकता है।   

भूतपूर्व सैनिकों का सम्मेलन 22 को टीकमगढ़ में 

छतरपुर, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, टीकमगढ़ द्वारा छतरपुर, पन्ना व टीकमगढ़ जिले के भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं आश्रितों हेतु जिला स्तरीय रैली का आयोजन किया गया है। रैली 22 नवंबर को प्रातः 10 बजे से नगर भवन, टीकमगढ़ में आयोजित होगी। रैली के माध्यम से गरीब व असहाय पूर्व सैनिकों, विधवाओं व आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के अलावा राज्य व केंद्रीय सैनिक बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगा। इसके साथ ही ईसीएचएस द्वारा निःशुल्क चिकित्सा सुविधा व दवाओं का वितरण, पेंशन व अन्य दस्तावेजी समस्याओं का निराकरण व कैंटीन सुविधा प्रदान की जायेगी। रैली में शामिल होने हेतु पहचान पत्र, डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, ईसीएचएस व कैंटीन स्मार्ट कार्ड लेकर आना होगा। रैली के संबंध में ज्यादा जानकारी हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय छतरपुर के दूरभाष क्रमांक 07682-245460 पर अथवा छतरपुर सैनिक कल्याण कार्यालय के कल्याण संयोजक के मोबाईल क्रमांक 9754399973 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी छतरपुर कर्नल जे पी शर्मा ने बताया कि आगंतुकों को निवास स्थान से टीकमगढ़ तक आने-जाने का किराया, स्वल्पाहार तथा भोजन की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने आयोजित रैली में भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं व आश्रितों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। 

वाहन किराये पर देने हेतु निविदा 10 दिसंबर तक प्रस्तुत करें 

छतरपुर/06 नवंबर/आबकारी विभाग, छतरपुर द्वारा वर्ष 2012-13 हेतु अपराध नियंत्रण व देशी-विदेशी मदिरा के प्रवर्तन कार्य के उद्देश्य से वाहन अनुबंध के आधार पर लगाने हेतु 10 दिसंबर 2012 तक निविदा आमंत्रित की गयी है। टैक्सी परमिट कोटे में रजिस्टर्ड क्वालिस, स्कार्पियो, टाटा सूमो, मार्शल, बोलेरो व गामा जीप के वाहन मालिक, जो कि किराये पर वाहन देने के इच्छुक हैं, वे बंद लिफाफे में निविदा प्रस्ताव 10 दिसंबर के सायं 03 बजे तक सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय, छतरपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं। निविदा के संबंध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालयीन समय में सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय, छतरपुर में संपर्क किया जा सकता है।    

मतदाता सूची के संबंध में बीएलओ को दिये गये निर्देश  

छतरपुर, अपर कलेक्टर श्री गिरीश शर्मा ने विगत 05 नवंबर को नगर पालिका, छतरपुर के नगर भवन में सायं 04 बजे से बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक आयोजित कर मतदाता सूची के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री बी के पाण्डेय, एसडीएम छतरपुर श्रीमती सुरभि तिवारी एवं तहसीलदार श्री विनोद सोनकिया भी उपस्थित रहे। अपर कलेक्टर श्री शर्मा ने बीएलओ को संबोधित करते हुये कहा कि बीएलओ निर्वाचन बोर्ड लगाकर अपना कार्यालय अद्यतन रखें। जनसंख्या व महिला के मान से मतदाता व महिला मतदाता की संख्या 61 प्रतिशत् होना चाहिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र के शत-प्रतिशत मतदाताओं की फोटो वोटर लिस्ट में चस्पा रहना एवं मृत, बाहर रहने वाले दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताआंे का नाम काटा जाना सुनिश्चित् करें। ग्राम सभा व वार्ड सभा में मतदाता सूची का वाचन करने के साथ पंचनामा की कार्यवाही की जाये। समस्त कार्यवाही सम्पन्न होने के पश्चात् बीएलओ को मतदान केंद्र छूटे नहीं होने का प्रमाण देना होगा।   

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न 

छतरपुर, भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय, छतरपुर द्वारा विगत 05 नवंबर को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पर केंद्रित कार्यक्रम के तहत टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भेलसी में विशाल जनजागरूकता रैली तथा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से आमजन को टीकाकरण का महत्व, जननी शिशु स्वास्थ्य तथा जननी सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष छत्रपाल सिंह द्वारा किया। उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों द्वारा सहभागिता कर निरोगी काया के संदेश के साथ छोटा परिवार रखने व संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में बताया गया। शिविर के माध्यम से लगभग 350 पंजीयन कर निःशुल्क औषधियां वितरित की गयीं। तत्पश्चात् प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कर पुरस्कार वितरित किये गये।  

दृष्टिहीन विद्यार्थियों को वाचक भत्ता मिलेगा 

छतरपुर, राज्य शासन के निर्देशानुसार कक्षा 09 से 12 तक के दृष्टिहीन छात्र-छात्राओं को वाचक भत्ता स्वीकृत करने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से कक्षा 09 वीं से 12 वीं तक की प्रत्येक कक्षा में प्रवेशित छात्र-छात्राओं की जानकारी मांगी गयी है। जिसे निर्धारित प्रपत्र में भरकर शीघ्र ही उप संचालक सामाजिक न्याय कार्यालय में जमा कराना होगा।    

राजनैतिक दलों की बैठक 08 को 

छतरपुर, भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को शत्-प्रतिशत् पूर्ण करने के उद्देश्य से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गयी हे। बैठक का आयोजन 08 नवंबर को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी के पाण्डेय ने आयोजित बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्षों को बूथ लेवल एजेंटों की सूची के साथ उपस्थित रहने की अपील की है। 

नवंबर माह के भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन 09 को 

छतरपुर, जिले के समस्त भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं व आश्रितों हेतु नवंबर माह का भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन 09 नवंबर को प्रातः 11 बजे से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में आयोजित किया गया है। अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं व आश्रितों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लाभ उठाने की अपील की गयी है।   

दावे-आपत्ति के निराकरण हेतु बैठक आज 

छतरपुर, जिले के विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों हेतु जारी अनंतिम सूची पर प्राप्त दावे-आपत्ति के निराकरण हेतु 07 नवंबर को सायं 03 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया है। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री बृजेश त्रिपाठी ने महिला बाल विकास विभाग के समस्त परियोजना अधिकारियों दावा-आपत्ति पर अपने अभिमत सहित बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।   

  

कोई टिप्पणी नहीं: