नरकटियागंज (बिहार) की खबर (08 नवम्बर ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 8 नवंबर 2012

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (08 नवम्बर )


नरकटियागंज में जाम बनी समस्या,ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से बढता मर्ज
  • हाई स्कूल चौक से थाना गेट और पोखरा चौक पर अक्सर देखें जाम का नजा़रा

स्थानीय शहर में पार्किंग की समस्या दिन ब दिन बढती जा रही है। नरकटियागंज में इन दिनो टैम्पू व टैक्सी की बाढ सी आ गयी है। अलबŸाा उनके पड़ाव की व्यवस्था नगर परिषद द्वारा नही किया जा सका है। शहर का हाई स्कूल चौक जिसे शहीद चौक भी कहा जाता है, इन दिनो अवैध स्टैण्ड बना हुआ हैं। वहाँ जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, यत्रतत्र गाड़ियों के लगाने से  अन्य दूकानदारों व टैम्पू व टैक्सी वालों से आयेदिन झड़प का होना आम बात सी हो गयी है। शहर में ट्राफीक नियमों की अनदेखी कर यत्रतत्र बेलगाम बेतहाशा गाड़ियाँ दौड़ रही है और हादसे हो रहे है, लेकिन इसकी परवाह भला किसे है! शहर में जाम से निजात पाने की सोच दूर की कौड़ी के माफिक है। उसपर बन्द रेलवे ढाला एक करेला दूजे नीम चढा वाली कहावत चरितार्थ करता नजर आता है । जाम की समस्या से नरकटियागंज की आम वो खास सब दो चार होते हैं, फर्क सिर्फ इतना है कि कुछ के सिर धूप तीखी है तो कुछ एसी में रहते हैं, कुछ ठंढी हवा खाते हैं तो कुछ के सिर धूप की तल्खी है। शहर मंे ट्राफिक की व्यवस्था नही होने से यह मर्ज और बढती जा रही है। शहर से होकर मंत्री, एमपी, एमएलए, डीएम, एसपी और अन्य अधिकारी व निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का आवागमन होता रहता है,अलबŸाा किसी ने शहर में ट्राफिक व्यवस्था के संबंध में कोई चर्चा नही की है। गन्ना के पेराई सत्र मंे यह दुःख और बढ जाता है, जब शहर की सड़के केनशेड में तब्दिल हो जाती हैं। रेलवे ढाला के बन्द फाटक की समस्या से निजात पाने के लिए कई बार उच्चस्तरीय पहल भी हुए है, विगत अक्टूबर माह में सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतोे ने आन्दोलन की चेतावनी दी, इसपर रेल प्रशासन ने दो माह की मोहलत ली है। अब दिसम्बर 2012 के उपरान्त फुटऑवर ब्रीज का निर्माण होने की पूर्ण सम्भावना है । नगर परिषद द्वारा नही बस स्टैण्ड की व्यवस्था है और नही टैक्सी व टैम्पू स्टैण्ड की ही। जिससे विद्यार्थियों खासकर छात्राओं को परेशानी होती है । शिकारपुर थाना भी टैक्सी स्टैण्ड का हिस्सा दिखता है, थाना गेट व लोगो के दरवाजो से लेकर दूकानो के सामने तक टैक्सी व टैम्पू वालो की धूम मची है। शहर में कोई पार्किग जोन अथवा नो पार्किंग जोन नहीं है। बुद्धिजीवियों और श्रमजीवियों ने शहर में बस स्टैण्ड और टैक्सी-टैम्पू स्टैण्ड की व्यवस्था करने की मांग स्थानीय प्रशासन से की है।   

रसोइयो को मिले वर्दी

गौनाहा प्रखण्ड के मध्याह्न भोजन रसोइयों के बीच प्रखण्ड संसाधन केन्द्र मंे साड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान प्रखण्ड के करीब 171 विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाने वाली रसोइयों के बीच वस्त्र का वितरण प्रखण्ड एमडीएम प्रभारी ने किया। बताया जाता है कि अब रसोइया ड्रेस पहन कर ही विद्यालय में भोजन बनाया करेंगी।

ग्राम सभा सह जागरूकता शिविर का आयोजन

प्रखण्ड के बिनवलिया पंचायत में जागरूकता शिविर सह आम सभा का आयोजन महुअवा सामुदायिक भवन में किया गया। आम सभा में इन्दिरा आवास, मनरेगा, स्वच्छता, पंेशन, कन्या विवाह, पारिवारिक लाभ आदि विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। सभा में मुखिया राजेश सिंह ने कहा कि इन्दिरा आवास योजना में किसी को किसी प्रकार की रिश्वत नहीं देनी है। यदि किसी पंचायत प्रतिनिधि द्वारा रिश्वत मांगी जाती है तो मुझसे और संबंधीत अधिकारी से मिलकर इसकी शिकायत करें। मुखिया ने कहा कि बिनवलिया पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत बनाना मेंरा लक्ष्य है इसलिए रिश्वत मांगने वालो के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत बनाने में आप सबका सहयोग चाहिए। मौके पर पंचायत सचिव  उमेंशचन्द्र ठाकुर रोजगार सेवक सौहैल अख्तर, विकास मित्र, नन्दू मांझी,वार्ड सदस्य मालती देवी, मर्ची देवी, रकीना खातून, शनाज खातून, मैना देवी, नेमतुल्लाह खॉ,शेख दाउद और तेजामुल मौजूद रहे।

पेंशनर समाज का चुनाव सम्पन्न, हंकारमणि फिर बने अध्यक्ष

नरकटियागंज पेंशनर समाज की एक बैठक गुरूवार को सम्पन्न हुई जिसमें तीन वर्षों के लिए नई इकाई का गठन किया गया । सर्व सम्मति हंकारमणि तिवारी को अध्यक्ष और  श्रीकृष्ण राय को उपाध्यक्ष और अंकेक्षक  डॉ.सुरेन्द्र प्रसाद साह को उपाध्यक्ष छठु राउत को सचिव दयाशंकर पाण्डेय और सुरेन्द्र मिश्र को संयुक्त सचिव, रामाश्रय प्रसाद श्रीवास्तव देसु कोषाध्यक्ष  समेत म.अजहर आलम, सावलिया बिहारी सिंह, रामानन्द पाण्डेय, शंकर प्रसाद गुप्ता, रामप्रसाद राम, भुनेश्वर सिंह, उपंेन्द्र दूबे और मार्कण्डेय मिश्र कार्यकारिणी सदस्य चुने गये। संघ के कुल 134 सदस्य है। 


(अवधेश कुमार शर्मा) 

कोई टिप्पणी नहीं: