रक्षा मंत्रालय को सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए 40 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट मिलने की कोई खास उम्मीद नहीं है, क्योंकि रक्षामंत्री एके एंटनी ने गुरुवार को कहा कि उन्हें सरकार द्वारा आवंटित 1.93 लाख करोड़ रुपये का बजट हासिल करने तक के लिए जूझना पड़ रहा है।
रक्षा मंत्री ने हालांकि, रक्षा बजट में किसी कटौती की संभावना से इनकार किया। रक्षा मंत्री ने कहा "हमारा मंत्रालय प्रक्रियाओं से समझौता किए बिना (आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को) तेज करने का प्रयास कर रहा है। हमारे मंत्रालयों की ओर से इसे धीमा करने का कोई सवाल ही नहीं है। रक्षा मंत्रालय को चालू वित्त वर्ष के बजट में 1.93 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसने तीनों सेवाओं के आधुनिकीकरण की जरूरतों को पूरा करने के लिए 40 हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट की मांग की है"।
विशेषज्ञों का मानना है कि धन की कमी से 126 लड़ाकू विमान हासिल करने की योजना सहित सशस्त्र बलों के बड़े आधुनिकीकरण कार्यों में विलम्ब हो सकता है। रक्षा मंत्री ने कल सशस्त्र बलों से चालू वित्त वर्ष के शेष भाग में खास तौर पर उन परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने को कहा था, जिनसे उनकी परिचालन संबंधी तैयारी प्रभावित हो रही है। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने तीनों सेना प्रमुखों से कहा कि उन्हें वित्त वर्ष के शेष भाग पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और ऐसी खरीद तेज करनी चाहिए जिसका सीधा संबंध उनकी परिचालन तैयारी से है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें