जी के संपादकों की 14 दिन की न्यायिक हिरासत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 30 नवंबर 2012

जी के संपादकों की 14 दिन की न्यायिक हिरासत


सुधीर चौधरी और समीर अहलूवालिया 
दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को जी न्यूज के दो पत्रकारों-सुधीर चौधरी और समीर अहलूवालिया को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इन पत्रकारों को कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल की कम्पनी जिंदल पावर एंड स्टील लिमिटेड की ओर से जबरन वसूली की शिकायत दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट गौरव राव ने दोनों को 14 दिसम्बर के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। दोनों पत्रकारों ने शुक्रवार को जमानत के लिए याचिका दायर की, जिस पर अदालत ने पुलिस को नोटिस जारी किया और शनिवार तक उसका जवाब मांगा है।

कोई टिप्पणी नहीं: