कच्छ के नलिया वायु ठिकाने के पास एक नियमित उड़ान के दौरान भारतीय वायु सेना का एक मिग-21 विमान शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हालांकि पायलट उससे सुरक्षित बाहर निकल आया।
वायु सेना के अधिकारियों ने बताया कि लड़ाकू विमान एक खुले वन क्षेत्र में बने वायु ठिकाने से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पायलट को मामूली चोट आयी हैं, उसे भुज सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वायु सेना ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं। प्रत्यक्षदर्शी रेंज वन अधिकारी अतुल दवे के अनुसार विमान में आग नहीं लगी।
30 अगस्त को जिले के जामनगर शहर के पास एक वायु ठिकाने से उड़ान भरने के कुछ समय बाद बीच आसमान में एमआई-17 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और उसमें सवार पांच अधिकारियों सहित नौ वायुसेना कर्मियों की मौत हो गयी थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें