बिहार में समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगडा बल्लोचक टोला में शुक्रवार देर रात दस घर जलकर खाक हो गए। इस हादसे में एक महिला की जलकर मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के पगडा बल्लोचक टोला में कल रात दीए से एक झोपडी में आग लग गई और देखते ही आग ने निकट के नौ अन्य घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में घर में सो रही 50 वर्षीय मंगली देवी की मौके पर ही जलकर मौत हो गई जबकि इन घरों में रखे लाखों रुपए के सामान जलकर नष्ट हो गए। सूत्रों ने बताया कि बाद में ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें